Ayodhya Ram Mandir Pujari Name: जानें कौन हैं मोहित पांडे,अयोध्या राम मंदिर में पुजारी सैलरी, चयन प्रक्रिया

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Ayodhya Ram Mandir pujari name (mohit pandey biography in hindi, opening date, pujari, udghatan, budget, latest news) जानें कौन हैं मोहित पांडे (अयोध्या राम मंदिर, पुजारी, दूधेश्वर वेद, सैलरी, योग्यता, चयन प्रक्रिया)

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आखिरी चरण में है। 22 जनवरी को रामलला इस महान मंदिर में विराजमान होंगे। मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरदार है। 2023 के 22 जनवरी के भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसी बीच, गाजियाबाद में स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के मोहित पांडे अयोध्या के राम मंदिर में पुजारी बनने के लिए चयनित हुए हैं। 2 आचार्य भी प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मौजूद रहेंगे। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के प्रवक्ता नारायण गिरी ने इस सूचना को दी है।

दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के महंत और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी ने बताया कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडे का चयन आयोध्या के राम मंदिर के पुजारी के रूप में हुआ है। मंदिर में भगवान राम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति होनी है, जिसके लिए देश भर से 3000 वेदार्थियों और पुजारियों का इंटरव्यू लिया गया। इंटरव्यू के बाद, 50 को राम मंदिर के पुजारी के रूप में चयनित किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir: जानें कौन हैं मोहित पांडे,अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के लिए हुआ है चयन जानें कितनी मिलेगी सैलरी?
Ayodhya Ram Mandir: जानें कौन हैं मोहित पांडे,अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के लिए हुआ है चयन जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

मोहित पांडे जीवनी Ayodhya Ram Mandir Pujari]

नाम [Name]मोहित पांडे
उम्र [Age]23 वर्ष
शिक्षा [Education]आचार्य की डिग्री
ग्रहनगर [Hometown]गाजियाबाद
पद [Post]राम मंदिर के पुजारी
कितनी सैलरी मिलेगी [Salary] 32,900 रुपये

प्रशिक्षण दिलाया जाएगा

मोहित पांडे और अन्य चयनित उम्मीदवारों को पहले 6 महीने की प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा के लिए नियुक्त किया जाएगा। नारायण गिरी ने कहा कि मोहित पांडे का चयन गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। वहीं, श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्य तयोराज उपाध्याय और आचार्य नित्यानंद अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल रहेंगे। वे 8 जनवरी से 24 जनवरी तक वेद पाठ करेंगे।

आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति गए थे मोहित

वेद विद्यापीठ के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि मोहित सीतापुर का निवासी है। मोहित ने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात साल तक सामवेद की शिक्षा प्राप्त की है। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के बाद, उन्होंने आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति जाने का निर्णय लिया। आचार्य की डिग्री पूरी करने के बाद, वह पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच, उन्होंने राम मंदिर के पुजारी बनने के लिए भी आवेदन किया, जिसमें उनका चयन हो गया है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के मुताबिक आवेदकों की आयु 20-30 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को 6 महीने की श्री रामनन्दनीय दीक्षा और गुरुकुल शिक्षा पद्धति से पढ़ाई करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अर्चकों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था भी होगी।

कितना मिलती है सैलरी?

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में पुजारियों के वेतन में वृद्धि की है। ट्रस्ट ने मई में पहली बार मुख्य पुजारी को 25,000 रुपये और सहायक पुजारियों को 20,000 रुपये देने का निर्णय लिया था। फिर, अक्टूबर में मुख्य पुजारी के वेतन को 32,900 रुपये तथा सहायक पुजारियों को 31,000 रुपये किया गया है। इससे पहले, मुख्य पुजारी को मात्र 15,520 रुपये और सहायक पुजारियों को 8,940 रुपये का वेतन मिलता था।

होम पेजयहाँ क्लिक करें

Other Links-

Leave a Comment

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now